पादपों और प्राणियों में प्रवर्धन के लिए जननद्रव्य (जर्मप्लाज़्म) की आवश्यकता होती है। जननद्रव्य क्या होता है?
1. आनुवंशिक संसाधन
2. प्रजनन के लिए बीज या तंतु
3. अंड और शुक्राणु आधान
4. किसी जनन कोशिका का निर्धारण जोन
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
The Germplasm is required for the propagation of plants and animals. Germplasm is the:
1. genetic resources
2. seeds or tissues for breeding
3. egg and sperm repository
4. a germ cell's determining zone
Select the correct answer using the code given below:
प्रजनन व संरक्षण में जननद्रव्य का अर्थ है जीव के आनुवंशिक संसाधन: बीज, ऊतक, तथा जीन बैंक में संगृहीत अंड व शुक्राणु। कथन 4 भ्रूण-विज्ञान का 'जर्म प्लाज़्म' है, प्रवर्धन वाला जननद्रव्य नहीं। उत्तर: 1, 2 और 3।
In breeding and conservation, germplasm means the living genetic resources of a species: seeds, tissues, cuttings, and stored eggs and sperm kept in gene banks for breeding. Statement 4 describes the 'germ plasm' of developmental biology (the part of an egg that decides which cells become germ cells), which is not the germplasm used for propagation. Answer: 1, 2 and 3.
डेंगू विषाणु किसके द्वारा रोगी के रक्त में पट्टिकाणु गणना को कम करने के लिए जाना जाता है?
1. अस्थि मज्जा में पट्टिकाणुओं के उत्पादन की प्रक्रिया में व्यतिकरण कर
2. एन्डोथीलियल कोशिकाओं में संक्रमण कर
3. पट्टिकाणुओं के साथ बंधकर
4. आंत्र में पट्टिकाणुओं का संचय कर
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Dengue virus is known to cause low platelet count in blood of patient by:
1. interfering in the process of platelet production in bone marrow
2. infecting endothelial cells
3. binding with platelets
4. accumulating platelets in intestine
Select the correct answer using the code given below:
डेंगू अस्थि मज्जा में पट्टिकाणु उत्पादन को दबाकर, एन्डोथीलियल कोशिकाओं को संक्रमित कर, और पट्टिकाणुओं से बंधकर उन्हें नष्ट कराकर उनकी संख्या घटाता है। आंत्र में संचय नहीं होता। उत्तर: 1, 2 और 3।
Dengue lowers platelets by suppressing their production in the bone marrow, by infecting blood-vessel endothelial cells (which then consume and trap platelets), and by the virus and antibodies binding to platelets so that they are destroyed. Platelets are not stored in the intestine. Answer: 1, 2 and 3.
यांत्रिक ऊर्जा की SI इकाई क्या है?
The SI unit of mechanical power is:
शक्ति = कार्य/समय; इसकी SI इकाई वाट (1 W = 1 J/s) है। (टिप्पणी: हिंदी पुस्तिका में 'ऊर्जा' छपा है जिसकी इकाई जूल होती; अंग्रेज़ी प्रश्न 'mechanical power' (यांत्रिक शक्ति) पूछता है, अतः उत्तर वाट।)
Power is work done per unit time; its SI unit is the watt (1 W = 1 J/s). (Note: the Hindi version of the booklet prints 'यांत्रिक ऊर्जा' (mechanical energy), whose unit would be the joule; the English version asks about power, and the official answer follows it.)
दो निकाय तापीय साम्य में कहे जाते हैं, यदि और केवल यदि :
Two systems are said to be in thermal equilibrium if and only if:
तापीय संपर्क वाले दो निकाय तब तापीय साम्य में होते हैं जब उनके बीच कोई ऊष्मा प्रवाह न हो, अर्थात् उनका ताप समान हो।
Two systems in thermal contact are in thermal equilibrium when no net heat flows between them, which happens when they are at the same temperature.
'जर्मन सिल्वर' का उपयोग सजावटी वस्तुओं, मुद्रा धातु, आभूषणों आदि के बनाने में होता है। इसको यह नाम देने का कारण क्या है?
'German silver' is used to make decorative articles, coinage metal, ornaments etc. The name is given because:
जर्मन सिल्वर ताँबा, जस्ता और निकल की मिश्रधातु है, इसमें चाँदी नहीं होती; चाँदी जैसी दिखने के कारण यह नाम पड़ा।
German silver (nickel silver) is an alloy of copper, zinc and nickel. It contains no silver; it is so named because it looks silvery and was developed in Germany.
पादपों में स्टिगमैस्टेरॉल, अर्गोस्टेरॉल, साइटोस्टेरॉल आदि जैसे विभिन्न स्टेरॉल होते हैं, जो कॉलेस्टेरॉल से अति निकट सादृश्य रखते हैं। ये पादप स्टेरॉल क्या कहलाते हैं?
Plants contain a variety of sterols like stigmasterol, ergosterol, sitosterol etc., which very closely resemble cholesterol. These plant sterols are referred as:
'फाइटो' अर्थात् पादप; पादपों के स्टेरॉल फाइटोस्टेरॉल कहलाते हैं। कैल्सिफेरॉल विटामिन D के रूप हैं।
'Phyto' means plant; sterols made by plants (sitosterol, stigmasterol, campesterol etc.) are called phytosterols. Calciferols are forms of vitamin D.
ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदियों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के अंतर्गत निम्नलिखित में से किस एक देश के साथ भारत ने समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?
With which one of the following countries, India has signed an MoU under the International Cooperation on Brahmaputra and Sutluj rivers?
ब्रह्मपुत्र (यारलुंग सांगपो) और सतलुज तिब्बत से निकलती हैं। इनके बाढ़-काल के जल-आंकड़े देने के लिए भारत ने चीन के साथ समझौता-ज्ञापन किए हैं।
Both the Brahmaputra (Yarlung Tsangpo) and the Sutlej rise in Tibet. India has MoUs with China under which China supplies flood-season hydrological data for these rivers.
भारत में निम्नलिखित रेलवे क्षेत्रों (ज़ोन) में से किस एक का मुख्यालय, माध्य समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई पर स्थित है?
Headquarters of which one among the following Railway Zones in India is situated at the highest elevation from the mean sea level?
मुख्यालय: पूर्व-मध्य – हाजीपुर (~50 मी), दक्षिण-पूर्व – कोलकाता (~10 मी), दक्षिण-पश्चिम – हुबली (~670 मी), पश्चिम-मध्य – जबलपुर (~410 मी)। हुबली सबसे ऊँचा है।
Headquarters: East Central – Hajipur (about 50 m), South Eastern – Kolkata (about 10 m), South Western – Hubballi on the Karnataka plateau (about 670 m), West Central – Jabalpur (about 410 m). Hubballi is the highest.
स्टैलैक्टाइट और स्टैलैग्माइट किसके अभिलक्षण हैं?
Stalactites and stalagmites are features of:
चूना-पत्थर की गुफ़ाओं में छत से लटकते (स्टैलैक्टाइट) और फ़र्श से उठते (स्टैलैग्माइट) निक्षेप कार्स्ट स्थलाकृति के लक्षण हैं।
They are calcium carbonate deposits hanging from (stalactites) and rising from (stalagmites) the floors of limestone caves, which are typical of karst topography formed by groundwater.
निम्नलिखित में से कौनसा एक, दिए गए ग्रहों का, उनके आमाप (व्यास) के बढ़ते हुए क्रम में, सही अनुक्रम है?
Which one of the following is the correct sequence of the given planets in increasing order of their size (diameter)?
व्यास: बुध ~4,879 किमी, मंगल 6,779, शुक्र 12,104, पृथ्वी 12,742, यूरेनस 51,118 किमी।
Diameters: Mercury about 4,879 km, Mars 6,779 km, Venus 12,104 km, Earth 12,742 km, Uranus 51,118 km.