निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. चोलिस्तान के कई स्थलों और बनावली (हरियाणा) में मिट्टी से बने हल के प्रतिरूप मिले हैं
2. कालीबंगन में जोते गए खेत का साक्ष्य मिला है जो कि हड़प्पा सभ्यता के विकसित चरण से संबंधित है
3. कालीबंगन पर जोते गए खेत में हल रेखाओं के दो समूह एक-दूसरे को समकोण पर काटते हुए विद्यमान थे, जो यह दर्शाते हैं कि उसमें एक साथ दो अलग-अलग फसलें उगाई जाती थीं
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Consider the following statements:
1. Terracotta models of the plough have been found at sites in Cholistan and at Banawali (Haryana).
2. There is evidence of a ploughed field at Kalibangan associated with the mature phase of the Harappan civilization.
3. The ploughed field at Kalibangan had two sets of furrows crossing at right angles to each other suggesting two different crops were grown together in it.
Which of the statements given above are correct?
NCERT के अनुसार चोलिस्तान-बनावली में मिट्टी के हल और कालीबंगन में आड़ी-तिरछी हल-रेखाएँ (दो फसलें) मिलीं; पर यह खेत आरंभिक हड़प्पा काल का है, विकसित का नहीं। अतः 1 और 3।
NCERT (Class 12, Themes I) mentions terracotta plough models from Cholistan and Banawali, and the Kalibangan ploughed field with criss-cross furrows suggesting two crops together. But that field is associated with Early Harappan levels, not the mature phase, so 2 is wrong.